श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में तथा सीएमएचओ डॉ. डीएस सिकरवार के निर्देशन में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ एसएन बिंदल द्वारा विकासखंड विजयपुर के ग्राम नीमच में एक वृहद स्तरीय मलेरिया मास शिविर का आयोजन किया गया शिविर में एक सैकडा से अधिक लोगों कि किट द्वारा मलेरिया कि जाँच एवं बीमारियों का उपचार किया गया। शिविर के दौरान डॉ दयाराम जाधव, एमटीएस साहिब कुरैशी, सेक्टर सुपरवाइजर राजीव शर्मा, सीएचओ सतेन्द्र मीणा, एएनएम श्रीमती ज्योति मालवीय, लैब तकनीशियन श्री सतीश सहित पीएम जनमन (एमएमयू) वीरपुर की पूरी टीम, आशा सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्त्ता उपस्थित रही, उपचार के अतिरिक्त उपस्थित ग्रामीणों को मलेरिया नियंत्रण कि विस्तार से समझाइश दी गई, मलेरिया बीमारी के लक्षण, जाँच एवं उपचार की जानकारी दी गई।