क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


- 26,745 परीक्षार्थी उपस्थित मुरैना ( ईएमएस ) | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाएँ जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में गुरुवार, 19 फरवरी को हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस. इंदौलिया ने बताया कि संस्कृत विषय की परीक्षा हेतु कुल 27,680 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 26,745 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 935 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिले के 5 परीक्षा केंद्रों पर कुल 9 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबाह में 1, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलारस में 2, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सबलगढ़ में 1, अशासकीय पंडित नेहरू कॉलेज बानमौर (भाग-1) में 1 तथा अशासकीय शांति निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 प्रकरण शामिल हैं।