क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार गुरुवार, 19 फरवरी को आयोजित हायर सेकेंडरी एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत जौरा विकासखंड के तीन परीक्षा केंद्रों का मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदीपनी विद्यालय जौरा, उत्कृष्ट विद्यालय जौरा एवं शासकीय महाविद्यालय जौरा में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सभी केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्थाएँ स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से संचालित पाई गईं।