रायसेन जिले में मंडीदीप के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में जिले और प्रदेश का नाम रौशन किया है। मण्डीदीप के हॉकी खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देखते हुए राज्य शासन द्वारा मण्डीदीप में हॉकी का आधुनिक सिंथेटिक टर्फ़ स्टेडियम निर्माण हेतु राशि 13.71 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि मंडीदीप के हाँकी खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के कौशल को और अधिक निखारने के लिए मण्डीदीप में सिंथेटिक हॉकी टर्फ की कमी महसूस की जा रही थी। खिलाड़ियों द्वारा जनप्रतिनिधियों से भी सिंथेटिक हॉकी टर्फ स्टेडियम की मांग की गई थी और जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक हॉकी टर्फ स्टेडियम की सौगात देने का अनुरोध किया गया था। दिनांक 18 फरवरी 2026 को मप्र शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मण्डीदीप में सिंथेटिक हॉकी टर्फ स्टेडियम निर्माण हेतु 13.71 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। किशोर वर्मा/ईएमएस/रायसेन 19/02/2026