इन्दौर (ईएमएस) बालाजी ताइक्वांडो क्लब, इंदौर द्वारा ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 70 बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की। उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान दिए गए। इन सभी बच्चों को बालाजी ताइक्वांडो क्लब द्वारा पूर्णतः निशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। बालाजी ताइक्वांडो क्लब की होनहार छात्रा खिलाड़ी मिशीता अग्रवाल ने खेलो इंडिया किकबाक्सिंग की वेस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। मिशीता अग्रवाल आगामी मार्च 2026 में चेन्नई में आयोजित होने वाली खेलों इंडिया किकबाक्सिंग नेशनल काम्पिटिशन में भाग लेंगी। कार्यक्रम में बालाजी ताइक्वांडो क्लब के कोच आयुष चौहान, विश्वामित्र अवॉर्डी वीरेंद्र पवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कोच आयुष सिंह चौहान ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं पदक विजेता खिलाड़ी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ला,ओमप्रकाश आर्य, बबलू शर्मा और रवि जेन ने भी सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और उपलब्धियों की सराहना की। आनंद पुरोहित/ 19 फरवरी 2026