क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. जी. संजीवा रेड्डी के जन्मदिन मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि डॉ. रेड्डी देश में श्रमिकों, कामगारों, कर्मचारियों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और श्रम कानूनों के मुद्दों पर सबसे मुखर रहने वाले एकमात्र नेता हैं। उन्होंने नयी श्रम संहिता लागू होने से श्रमिकों, कामगारों के साथ होने वाले भेदभावों, असुरक्षा, निजीकरण और पुरानी पेंशन बंद होने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बेबाक तरीके से शासन के समक्ष सभी श्रम संघों को साथ लेकर प्रमुखता से उठाया। श्रमिक नेता डॉ. रेड्डी के जन्म दिवस पर मिष्ठान वितरण कर डॉ. रेड्डी के सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीघार्यु करने की प्रार्थना की गई। श्रमिक नेता अनूप वर्मा ने इंटक के इतिहास और फेडरेशन की रीति नीति के साथ डॉ. रेड्डी के नेतृत्व में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उमाशंकर दुबे ने इंटक अध्यक्ष के नेतृत्व में इंटक के सुदृढ़ और सक्रिय संगठन की श्रमिकों, कामगारों के लिए उठाई जा रही हर आवाज और मुद्दे की जानकारी दी। इस दौरान फेडरेशन के मोहित पटेल, संजय सिंह, एस के चौधरी, योगेश पटेल, राजेश मिश्रा, अजय चौबे, मनोज पाठक, अजय दुबे, दिलीप पाठक, विवेक चौबे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी गण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सुनील साहू / शहबाज/ 19 फरवरी 2026