क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


- मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत बहोरीबंद में संपन्न हुआ आयोजन कटनी-(ईएमएस) मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत बहोरीबंद के मरही माता मंदिर में समारोह आयोजित हुआ। बहोरीबंद विकास खंड अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतो के वर वधु आयोजन में हिस्सा लेकर सामूहिक विवाह रचाया। जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सामूहिक विवाह के आयोजन की तारिक़ पूर्व से निर्धारित की गई थी जिसमे प्रत्येक ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव को आयोजन में भाग लेने हेतु इक्छुक एवं पात्र ग्रामीणों का पंजीयन कराने निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में 43 जोड़ो ने अपनी-अपनी पंचायतो के सचिव सरपंच के माध्यम से पंजीयन कराया था। गुरुवार को बहोरीबंद मुख्यालय के मरही माता मंदिर प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत 42 जोड़ो ने एक दूजे का दामन थामकर विवाह रचाया जहाँ बड़ी संख्या में वर-वधु पक्ष के लोग आयोजन में भाग लिये।जनपद मुख्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी बाराती बनकर वर-वधु पक्ष के साथ ढ़ोल-नागाड़ो की धुन में थिराकते नजर आये। वर-वधु को भेंट किये स्वीकृति पत्र-- मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आयोजन के पश्चात वर-वधु को 49 हजार रूपये के स्वीकृति पत्र भेंट किये गए। उक्त राशि शासन द्वारा वधु के बचत खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होंगी। इसके पूर्व वधु को सगुन स्वरुप आभूषण भेंट किये जाते थे, जिसे संशोधन कर शासन द्वारा वधुके बचत खाते में राशि मुहैया कराई जा रही है। - जनपद अध्यक्ष को मंच में नहीं मिला स्थान जनपद स्तर से आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह आयोजन के दौरान भी जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल को मंच में स्थान नहीं दिया गया। आयोजन के दौरान आम इंसान की तरह मुख्य अतिथि मंच के बाहर बैठे दिखाई दिए।आयोजन के दौरान मंच में प्रोटोकॉल के बाहर जिनका आयोजन एवं क्षेत्र के प्रति कोई सरोकार नहीं उन्हें मंच में जगह दी गई, जो बड़ी देर तक चर्चा का विषय बना रहा। जनपद मुख्यालय के सभापति जनपद अध्यक्ष को मंच पर जगह न दिया जाना एवं आम लोगों को जिनका कोई सरोकार नहीं उन्हें स्थान देकर सम्मान करना अपमान से कम नहीं समझा गया। ईएमएस, कटनी 19/02/2026,अनिल दीवान