क्षेत्रीय
19-Feb-2026
...


बलौदाबाजार(ईएमएस)। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत पलारी के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में पदस्थ एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी से 25 हजार रुपये जब्त किए गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत भवानीपुर के उप सरपंच फागु सेन ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुरूम समतलीकरण कार्य के बदले एसडीओ द्वारा 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी को कार्रवाई के दौरान पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार, गोपाल कृष्ण शर्मा का कुछ महीनों पूर्व ही प्रमोशन हुआ था और वे पलारी के RES विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात थे। एसीबी की टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस गिरफ्तारी के बाद RES विभाग में हड़कंप मच गया है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)19 फरवरी 2026