राष्ट्रीय
20-Feb-2026
...


-वह बुजुर्ग भिखारी नहीं लखपति निकला, बैंकों में जमा थे लाखों रुपए अंबाला,(ईएमएस)। सारी जिंदगी दिव्यांग बुजुर्ग ने ट्राईसाइकिल पर गुजारी। लोगों से भीख मांगी और जिंदगी की आखिरी सांस भी सड़क पर निकली, लेकिन अब उनकी कमाई को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंबाला में एक भिखारी की हाल ही में मौत हुई। मौत के बाद पता चला कि बुजुर्ग भिखारी तो लखपति था। बताया जा रहा है कि 10 साल से अंबाला शहर के रेलवे रोड पर बुजुर्ग ट्राईसाइकिल पर भीख मांगता था। अक्सर लोग उन्हें पैसे दे तेते थे। ऐसे ही उनकी जिंदगी गुजर रही थी। मौत के बाद उनकी सच्चाई ने सभी को चौका दिया, क्योंकि वे लखपति निकला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक संस्था के सदस्य ने बताया कि 7 फरवरी को हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत खराब है और वह सड़क पर गिर गए हैं। बाद में बुजुर्ग का रेस्क्यू किया गया और अस्पताल में भर्ती करवाया। बुजुर्ग की ट्राईसाइकिल पर एक बक्सा बंधा हुआ था। कई दिनों तक उपचार चलने के बाद भी बुजुर्ग की मौत हो गई औऱ पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव को मॉर्चरी में रखवा दिया। हालांकि, कोई भी शव लेने नहीं आया तो संस्था ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करवा दिया। हालांकि, पुलिस ने ट्राईसाइकिल में बंधे ट्रंक की जांच की तो उसमें कंबल, छाता, हवा भरने वाला पंप निकला और 66 हजार रुपए नकद मिले। इसके साथ ही पुलिस को कुछ दस्तावेज मिले, जिसमें मृतक की पहचान लेखराज पुत्र रिहारदेव के रूप में हुई और साथ ही दो बैंकों की पास बुक मिली, जिसमें लाखों रुपए जमा थे। पुलिस ने बताया कि 500-500 रुपए के नोटों की 50000 की गड्डी और 16,120 रुपए उस ट्रंक में मिले थे साथ ही बैंक में 3 लाख 32 हजार रुपए से भी ज्यादा जमा थे। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग बीमार होने के कारण सड़क पर गिर गए थे। इलाज के दौरान कई दिनों बाद उनकी मौत हो गई। अब उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बुजुर्ग अंबाला शहर में ही पिछले कई साल से भीख मांगते थे। फिलहाल, पुलिस ने पैसों को मालखाने में जमा करवा दिया है। सिराज/ईएमएस 20 फरवरी 2026