महोबा(इएमएस)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले मे परिवहन विभाग की कार्यवाही से आहत होकर आत्मदाह की कोशिस करने वाले वाहन स्वामी के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को गंभीर धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करते होते उसे जेल भेज दिया है. पुलिस उप अधीक्षक ए 0 के 0 सिंह ने बताया की सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी दयाशंकर द्वारा गुरुवार को कबरई - कुनैहटा मार्ग मे वाहनो की चेकिंग के दौरान एक मालवाहक डंफर के कागजात अपूर्ण पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया गया था. वाहन स्वामी ब्रजेश विश्वकर्मा ने चालान को अनुचित करार दे उसे एआरटीओ की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही ठाहराया था और कार्यालय मे हंगामा काट अपने शरीर मे डीजल उडेल आत्मदाह की कोशिस की थी. लेकिन मोके पर मौजूद लोगों की सतर्कता के चलते कोई घटना नहीं घट सकी. बाद मे पुलिस ने वाहन स्वामी को जिला अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया था. पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की इस मामले मे एआरटीओ दयाशंकर द्वारा पुलिस को सोपी शिकायत मे वाहन स्वामी पर कार्यालय मे हँगामा करके ब्यावस्थाये प्रभावित करने व आत्मदाह का प्रयास करके माहौल बिगाड़ने की बात कही गयी.जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन स्वामी ब्रजेश विश्वकर्मा के विरुद्ध बीएनएस की धाराओ 226,132 मे आपराधिक मुकदमा पंजीकृत करके उसे जेल भेज दिया है.उधर परिवहन अधिकारी दयाशंकर ने बताया की चेकिंग दौरान मालवाहक डंफर का बीमा, फिटनेस समेत कई महत्वपूर्ण कागज़ अपूर्ण पाए गए थे. इसके अलावा वाहन मे नंबर प्लेट भी मौजूद नहीं थी. जिस पर कार्यवाही करते हुए गाड़ी का चालान किया गया था और चालान चिट चालक को थमा दीं गयी थी. हरी कृष्ण पोद्दार