क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


- ठेकेदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार सक्ती(ईएमएस)। जिले के डभरा थाना क्षेत्र में मजदूर अपहरण के मामले में ठेकेदार और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मजदूर को जबरन कार में बिठा कर ले जाने का मामला अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, ईंट भट्टे में काम करने के लिए मजदूर राकेश भारद्वाज को पैसे दिए गए थे। काम पर नहीं जाने के कारण ठेकेदार नरेश कुमार टंडन, शिव टंडन, देवानंद भारद्वाज, कीर्तन खांडे और परमेश्वरी टंडन ने राकेश को जबरन उठा लिया। आरोपी ठेकेदार अन्य प्रदेशों के ईंट भट्टों में मजदूरों की सप्लाई भी करता है। मजदूर की पत्नी ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी। मामले में ठेकेदार और एक महिला समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)20 फरवरी 2026