क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


- 2 नन्हे शावक सुरक्षित घेरे में रायगढ़(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल से हाथियों के दल का शानदार दृश्य सामने आया है। ड्रोन कैमरे में कैद इस तस्वीर में 11 हाथियों का दल देखा जा सकता है, जिसमें दो नन्हे शावक अपनी माताओं के साथ सुरक्षित घेरे में विचरण कर रहे हैं। यह मामला धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज का है। हाथियों का यह दल कुडेकेला परिसर के गूडाघाट डेम के किनारे घूम रहा था। वीडियो में मादा हाथी अपने शावक को घेरकर जंगल में आगे बढ़ते दिखाई दे रही है। दोनों शावकों की उम्र लगभग 6 महीने बताई जा रही है। वन विभाग और हाथी मित्र दल ने कुडेकेला, बांसाझार और आसपास के गांवों के ग्रामीणों से सावधानी बरतने और जंगल की ओर न जाने की अपील की है। बताया गया है कि यह हाथियों का दल अब घरघोड़ा रेंज में चला गया है। शावकों की सुरक्षा को देखते हुए इस दल पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)20 फरवरी 2026