क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पुलिस सूत्र ने बताया कि बड़ी संख्या में ई-रिक्शा भीड़भाड़ वाले आवासीय और बाजार क्षेत्रों में चलते हैं, जो अक्सर यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। कई मामलों में, ये वाहन क्षमता से अधिक भरे होते हैं या सीमित प्रशिक्षण वाले चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक कार की टक्कर के कारण ई-रिक्शा के पलट जाने से उसमें सवार छह-वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी नानी घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी की सुबह माता चानन देवी अस्पताल से एक नाबालिग लड़की समेत दो लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने के संबंध में पीसीआर को सूचना मिली थी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल होने के बाद बच्ची और उसकी नानी मर्सी जेवियर (57) को शुरू में माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया था और बाद में उन्हें द्वारका के एक उन्नत चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया। वे लाजवंती गार्डन में रहते हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/20/फरवरी/2026