क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


जांजगीर(ईएमएस)। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लछनपुर गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रजनी सूर्यवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। उसकी मां जब मजदूरी कर घर लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर बेटी पंखे से लटकी दिखाई दी। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा घटना से पहले किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)20 फरवरी 2026