क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। जनकपुरी फायर स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गया और दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। दिल्ली में तेज रफ्तार कार अब मौत का दूसरा नाम बन चुकी है! हर हफ्ते, हर दिन कोई न कोई मासूम या युवा इनकी भेंट चढ़ रहा है। अब ताजा मामला दिल्ली के जनकपुरी से आया है, जहां 17 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7:40 बजे एक 6 साल की नन्ही बच्ची अपनी नानी मर्सी जेवियर (57 साल) के साथ ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थी। जनकपुरी फायर स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गया और दोनों सड़क पर जा गिरे। छोटी बच्ची को सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। नानी घायल हुईं, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है। मृतक 6 साल की बच्ची प्रेक्षेल की मां और नानी ने बताया कि हम अपने घर से निकले थे और एक 16 साल का रिक्शावाला था। उसने कहा कि वह हमें स्कूल पहुंचा देगा। रिक्शावाला बहुत आराम से चला रहा था, लेकिन अचानक एक व्हाइट तेज रफ्तार कार ने हमारे रिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद प्रेक्षेल, मैं और रिक्शावाला तीनों गिर गए। प्रेक्षेल जमीन पर गिरी थी और मेरे हाथ में पूरा खून लग गया। मुझे भी चोट आई थी, जिससे मुझे उठने में दिक्कत हुई। मेरे सामने एक व्हाइट कार खड़ी थी, तो मैंने उनसे कहा कि मेरे बच्चे को कार में लेकर अस्पताल चलो, लेकिन वह तुरंत कार लेकर भाग गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/20/फरवरी/2026