महोबा(इएमएस )। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के कबरई क्षेत्र मे शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाईक के पिकप गाड़ी से टकरा जाने से उसमे सवार हाई स्कूल के एक छात्र की मौत हो गयी तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.पुलिस उप अधीक्षक ए 0 के 0 सिंह ने बताया की मकर बाई गाँव का निवासी 17 वर्षीय शिवम और उसका साथी उमेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज काबरई मे दसवीं कक्षा के छात्र थे.शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा मे सामाजिक विज्ञान का पेपर देने के लिए दोनों एक बाईक मे सवार होकर परीक्षा केंद्र खन्ना के ब्रम्हचारी इंटर कॉलेज जा रहे थे तभी कानपुर - सागर राष्ट्रीय राजमार्ग मे बरबई गाँव के निकट सड़क किनारे टायर का पंचर बनवा रही एक पिकप कार से उनकी तेज रफ्तार मोटर साईकिल पीछे से टकरा गयी. जिसमे दोनों छात्र उछल कर गिरे. पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की दुर्घटना से मोके पर कोहराम मच गया. घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने पुलिस को सूचित किया और गंभीर रूप से घायल हुए दोनों छात्रों को उठा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन बाईक चला रहे शिवम की रास्ते मे मौत हो गयी.चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया. घायल दुसरे छात्र उमेश को सघन चिकित्सा कक्ष मे रख कर उपचार किया जा रहा है. पुलिस ने मृतक शिवम के शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच कर रही है. हरी कृष्ण पोद्दार