20-Feb-2026
...


- साथी के साथ बाइक पर थे सवार, साथी की हालत नाजूक भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में निपानिया जोड़ पर बीती शाम अज्ञात वाहन ने अपने साथी के साथ बाइक से जा रहे संघ प्रचारक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनो को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया जहॉ इलाज के दौरान अलसुबह संघ प्रचारक ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके साथी को भी गंभीर चोटें आई है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मेघराकलां बैरसिया निवासी 55 वर्षीय दिनेश सिंह राजपूत पुत्र किशन सिंह राजपूत एक परिचित की शादी समारोह में शामिल होने के लिये अपने साथी समंदर के साथ बाइक से ईटखेड़ी आए थे। यहां से वापस लौटते समय निपानिया जोड़ के पास अज्ञात उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिनेश और समंदर चलती बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया जहॉ उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान अलसुबह दिनेश की मौत हो गई, वहीं उनके साथी समंदर की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के परिवार वालो ने बताया की दिनेश संघ के प्रचारक थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद गांव में आयोजित संघ की एक मीटिंग में उन्हें शामिल होना था। लेकिन इससे पहले ही हादसे में उनकी जान चली गई। मर्ग कायम कर पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है। जुनेद / 20 फरवरी