क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) डबरा सिटी थाना इलाके के मंगला स्कूल रोड पर एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। यह पूरी दर्दनाक घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक की पहचान ढीमर मोहल्ला निवासी भारत जाटव के रूप में हुई है। वहीं, उसका दोस्त साहिल सचदेवा (24) गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |