जबलपुर, (ईएमएस)। मदनमहल थानान्तर्गत एक युवक को अज्ञात जालसाज ने ऑनलाईन करेंसी बिटक्वाईन में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर १९ लाख रूपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराकर हड़प लिये। अचानक साईड बंद होने पर युवक को पता चला कि वह साईबर ठगी का शिकार हुआ है। मदन महल पुलिस ने बताया कि मदन महल निवासी शिवम सोनी जो शाजापुर का रहने वाला है फिलहाल शहर में रहकर टीवी सेलिंग का काम करता है उसके मोबाईल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाईन सम्पर्क कर बिटक्वाईन के माध्यम से निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने की बात बतायी। शिवम का खाता एक्सेस बैंक में एएसएल के नाम पर है जिसके माध्यम से उसने गुना स्थित अभिषेक किराना स्टोर के खाता धारक को आरटीजीएस एवं आईएमपीएस से साढ़े नौ लाख रूपए एवं लाईव ब्रिक फील्ड खाता एक्सेस बैंक में एक लाख रूपए यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किये। शिवम ने वीके इन्टरप्राइजेज नाम से भी ९० हजार रूपए का ट्रांजेक्शन यूपीआई के माध्यम से किया था इस तरह उसने बिटक्वाईन स्कीम के तहत निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने के लिए अलग-अलग खातों में अठारह लाख ७० हजार रूपए ट्रांसफर किये थे जिस साईड के माध्यम से पैसे भेजे गये थे वह साईड अचानक बंद हो गई। इसके बाद शिवम से फिर एक लाख रूपए की मांग कॉल के माध्यम से की गईर्। शिवम को पता चला कि साईबर ठगी का शिकार हुआ है। सुनील साहू / शहबाज/ 20 फरवरी 2026