क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। भारत रक्षा मंच द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मदन महल स्थित शिवाजी परिसर में आयोजित समारोह में सर्व प्रथम शिवाजी महाराज का पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर हिंदू राष्ट्र और शिवाजी महाराज विषय पर आयोजित विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने शिवाजी महाराज को प्रथम हिंदू राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि आज यदि इस देश में एक सौ बीस करोड़ हिंदू हैं तो वे सिर्फ शिवाजी महाराज के कारण हैं। आयोजन में राष्ट्रीय मंत्री व मध्यक्षेत्र संगठन प्रमुख डॉ एच. पी.तिवारी, महाकौशल प्रांत के सह संगठन मंत्री जीवेश पांडे,युवा प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री आशीष शुक्ला, अभिषेक तिवारी, डॉ राकेश पटेल, रामायण चौबे, सचिन पटेल, संतोष पटेल, सचिन अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सुनील साहू / शहबाज/ 20 फरवरी 2026