क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोरखपुर थानान्तर्गत कल रात लगभग ९ बजे मांडवा बस्ती के सामने एक युवक को एक बदमाश ने रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। मना करने पर आरोपी गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवक पर चाकू से हमलाकर जांघ में चोट पहुंचा दी। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि शिवाजी नगर मांडवा बस्ती निवासी शंकर बागेन्द्र कल रात लगभग नौ बजे एक आटा चक्की के सामने से जा रहा था तभी उसे अजय विश्वकर्मा मिला और शराब पीने के लिए पैसे मांगना लगा। मना करने पर अजय गालियां देने लगा। गालियां देने से मना करने पर आरोपी ने शंकर पर किसी नुकीली चीज से हमला कर उसके जांघ में गंभीर चोटें पहुंचायी। सुनील साहू / शहबाज/ 20 फरवरी 2026