- बेटा बेटी रहे साथ ग्वालियर ( ईएमएस ) कोतवाली थाना क्षेत्र में के दही मंडी स्थित मदन मोहन मार्केट में एक बेटे और बेटी ने अपनी मृत मां के शव के साथ करीब 4-5 दिन बिताए। पड़ोसियों को बदबू आने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय बुजुर्ग रिटायर्ड क्लर्क उर्मिला भदौरिया (पत्नी सुरेंद्र सिंह भदौरिया) अपने बेटे अखंड प्रताप सिंह भदौरिया और बेटी रितु भदौरिया के साथ रहती थीं। शुक्रवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच दूध देने आए दूधवाले को घर से तेज बदबू आई। संदेह होने पर उसने अन्य रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पड़ोसी और रिश्तेदारों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पुलिस ने जांच में पाया कि बुजुर्ग उर्मिला भदौरिया का शव बुरी तरह सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे। बेटा अखंड पुलिस को शव उठाने से रोक रहा था। मृतक उर्मिला भदौरिया ग्वालियर के गोरखी स्कूल से क्लर्क पद से रिटायर्ड थीं। वही उनके पति सुरेंद्र भदौरिया की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बेटा अखंड और बेटी रितु मानसिक रूप से कमजोर हैं, हालांकि अखंड ने बीटेक की पढ़ाई की है और बेटी रितु भी शिक्षित है। पुलिस ने बेटे अखंड को समझा-बुझाकर हटाया और बुजुर्ग महिला के शव को घर से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। बुजुर्ग उर्मिला अपने बेटे अखंड और बेटी रितु के साथ घर में रहते थे, बेटा-बेटी मानसिक रूप से कमजोर है | पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है |