क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


- किराना दुकान पर हुई कहासूनी के बाद घोंप दिया था चाकू भोपाल(ईएमएस)। शहर के मिसरोद थाना इलाके में किराना दुकान पर नाबालिग भांजे के साथ सामान खरीदने गये महाराष्ट्र से आए युवक की मामूली विवाद के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। दुकान पर मृतक का आरोपी युवक से मामूली विवाद हुआ था, इस पर गुस्सायेआरोपी ने अपने पास रखे चाकू से उस पर घातक वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मिसरोद के जाटखेड़ी निवासी फरियादी निखिल आठोले ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसका मामा पवन गवई गांव (26) मल्लापुर जिला नादुरा का रहने वाला था। पवन अपनी बहन से मिलने के लिए बीती 14 फरवरी को भोपाल आया था। रविवार रात वह अपने नाबालिग भांजे आयुष को साथ लेकर जाटखेड़ी की एक दुकान पर किराना सामान लेने पहुंचा था। दुकान पर मोहल्ले में ही रहने वाला आरोपी बल्लू रिछारिया पहले से बैठा था। उसने पवन को देखकर कमेंटस करते हुए कहा की महाराष्ट्री यहां कैसे घूम रहा है। उसकी बात पर पवन ने आपत्ति जताते हुए कहा की तुम से पूछकर थोड़ी आऊंगा। उसकी बात पर आरोपी बल्लू ने पवन को थप्प्ड़ मार दिया। इस पर पवन ने भी उसे चांटा जड़ दिया। इसके बाद उनके बीच विवाद बढ़ गया और गुस्साए आरोपी बल्लू ने अपने पास रखा धारदार हथियार निकालकर पवन के पेट और सीने पर घात वार कर दिया। हथियार सीने में अंदर तक बैठ जाने उसे उसके गहरा घाव हो गया। वारदात के बाद मोहल्ले के लोग इकठ्ठा होने लगे तब बल्लू मौके से फरार हो गया। वहीं नाजूक हालत में पवन को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया जहॉ रविवार-सोमवार की करीब आधी रात को उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली की सूचना पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेजते हुए जांच शुरू की। जिसके बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरु की। बीत दिन मुखबिर की सूचना पर आरोपी बलबीर उर्फ बल्लू रिछारिया पिता मुन्नालाल रिछारिया (32) निवासी संजय नगर जाटखेड़ी मिसरोद को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। उसे गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया की हत्या के आरोपी बदमाश बब्लू पर थाना मिसरोद में चार अपराधिक प्ररकण दर्ज है। जुनेद / 20 फरवरी