क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


-15 वर्षों में 1 लाख 75 हजार लोग लाभांवित, मेगा कैम्प 1 मार्च को जबलपुर, (ईएमएस)। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के जन्मोत्सव पर इस साल भी स्वास्थ्य शिवरों का आयोजन किया जाएगा. नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया के जन्मोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भी 5 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह शिविर विगत 15 वर्षों से लगातार जनहित में आयोजित किए जा रहे हैं और अब तक लगभग पौने दो लाख लोग इन शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। सौरभ शर्मा ने बताया कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र के निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग दिनों में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो सकें और वृद्धजनों व बच्चों को आने-जाने में असुविधा न हो। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी 2026 रविवार बीमा हॉस्पिटल, कॉचघर में 23 फरवरी सोमवार को सिंधी धर्मशाला, गोपाल होटल में 24 फरवरी 2026 मंगलवार शुब्बाशाह मैदान में 25 फरवरी 2026, बुधवार भानतलैया स्कूल, खेरमाई और 26 फरवरी 2026, गुरुवार – धनी की कुटिया, अधारताल में शिविर आयोजित किया जाएगा. पत्रकारवार्ता के दौरान वरिष्ठ नेता दिनेश यादव, कदीर सोनी, रमाकांत रावत, सतीश उपाध्याय, युकां प्रदेश अध्यक्ष जय घनघोरिया, नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे. 1 मार्च को मेगा स्वास्थ्य शिविर.. श्री शर्मा ने बताया गया कि 1 मार्च को विधायक लखन घनघोरिया के जन्मोत्सव पर मानव सेवा को समर्पित मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन, रामलीला मैदान, बाई का बगीचा में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मेगा शिविर में दंत परीक्षण, स्त्री रोग परामर्श, मेडिसिन विभाग, रक्त संबंधी जांच, नाक-कान-गला रोग की जांच, ईसीजी, दवा वितरण एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। शिविर में परीक्षण के बाद हितग्राहियों को चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। सुनील साहू / शहबाज/ 20 फरवरी 2026