क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


धनबाद(ईएमएस)।शुक्रवार को बलियापुर क्षेत्र में माहे रमजान की पहली जुम्मा को  नमाजियों की भीड़ उमड़ी। मुसलमानो का पवित्र महीना रमजान की मुकद्दस महीनों की पहली जुम्मा की नमाज अदा की गई।  बलियापुर जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सलमान कासमी ने कहा इस माहे रमजान के महीने को तीन भागों में बांटा गया है। पहला दस दिनों का आसरा रहमत का कहलाता है यानी शुरू के दस दिनों में बंदों पर खुदा की रहमतों की बारिश होती है। जबकि दूसरा दस दिनों का आसरा यानी माफी का होता है। इस आसरे को जो भी नेक बंदा अपने गुनाहों की माफी मांगता है। उसे खुदा कबूल फरमाता है। आखिरी आसरा निजात छुटकारा यानी जहन्नम से छुटकारा का होता है। पहला आसरा चल रहा है। फितरा व जकात हर एक मालदार मुसलमान को निकालना चाहिए ताकि गरीब भी ईद की खुशियां मना सके। वही बलियापुर जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सलमान कासमी ने देश एवं दुनिया में अमन शांति के लिए दुआ की। वही बलियापुर क्षेत्र के  बेड़ा नियामतपुर, दुधिया, आमबोना डांगापाड़ा, कोडा़हीर, सिंदूरपुर, लालाडीह, बेलगड़िया टाउनशिप, आमझर, भिखराजपुर, बाघमारा, रखितपुर, सिगिंयाटांड़,  सिंदरी शहरपुरा जमा मस्जिद, गौशाला मस्जिद, डोंमगड़ मस्जिद आदि मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ देखी गई। कर्मवीर सिंह/20फरवरी/26