क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


- डीएम मॉडल के रूप में प्रत्येक ब्लॉक अंतर्गत बनेगे 25-25 ईको फ्रेंडली आवास 50 प्रतिशत से कम प्रगति पर 8 उपयंत्रियों को नोटिस तीन एडीईओ की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने नोटिस जारी करने के निर्देश श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि मनरेगा सहित अन्य मदो में संचालित कार्यो को पूर्ण कर सीसी जारी कराई जायें तथा फरवरी अंत तक सभी कार्यो को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, महिला बाल विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार अम्ब, सीईओ जनपद श्री एसएस भटनागर, परियोजना अधिकारी मनरेगा विक्रम जाट, श्रीमती सारिका पाटीदार, पीएस राजपूत सहित जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री, उपयंत्री आदि उपस्थित थे। समीक्षा में मनरेगा अंतर्गत 50 प्रतिशत से कम कार्य पूर्ण होने पर 8 उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा तीन अनुपस्थित एडीईओ की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश भी दिये गये। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने निर्देश दिये कि वर्ष 2025-26 में मनरेगा अंतर्गत 33 हजार 994 कार्य शुरू किये गये थे, जिनमें से 17 हजार 609 कार्य पूर्ण हुए है, उन्होंने कहा कि शेष कार्यो को फरवरी अंत तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने गौशालाओं के संबंध में निर्देश दिये कि गौशालाओं का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जायें, वर्तमान में स्वीकृत 43 गौशालाओं में से 40 का निर्माण पूर्ण हो गया है तथा 3 अपूर्ण है, 28 गौशालाओं का संचालन समूह एवं समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी गौशालाओ का संचालन सुनिश्चित किया जायें तथा बिजली और पानी की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत भूजल स्तर बढाने की दिशा में किये गये नवाचार के तहत 85 रिचार्ज शॉफ्ट बनाये गये थे, जो कि काफी उपयोगी रहें है। इन रिचार्ज शॉफ्ट की साफ-सफाई सुनिश्चित की जायें। मॉडल के रूप में प्रत्येक ब्लॉक अंतर्गत बनेगे 25-25 ईको फ्रेंडली आवास कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत तीनों विकासखण्ड में 25-25 ईको फ्रेंडली आवास मॉडल के रूप में बनाये जायेंगे। इसके लिए हितग्राही एवं पंचायतों का चयन सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने कहा कि ईको फ्रेंडली आवास में कमप्रेस्ड स्टेबलाईज्ड अर्थ ब्लॉक का उपयोग होगा, यह आवास पूरी तरह ईको फ्रेंडली होगे। -50 प्रतिशत से कम प्रगति पर 8 उपयंत्रियों को नोटिस कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने सीएफटी वार समीक्षा के दौरान मनरेगा एवं अन्य मद के कार्य पूर्णता में 50 प्रतिशत से कम प्रगति होने पर उपयंत्री श्री शरद उचारिया, श्री संतोष विश्वकर्मा, श्री अजित गिरी, श्री पुष्पेन्द्र दातरे, श्रीमती प्रियंका जादौन, श्री दीपक धाकड, श्री आदित्य शर्मा एवं श्री आशुतोष गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिये। इसी प्रकार बैठक से अनुपस्थित एडीईओ श्रीमती दीपा रावत, श्री संदीप धाकड एवं श्री संजय बामोरिया की एक-एक वेतनवृद्धि रोके जाने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश प्रदान किये गये। -अटल ग्राम सेवा सदन की समीक्षा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने अटल ग्राम सेवा सदन निर्माण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि मार्च अंत तक प्रगतिरत कार्यो को पूर्ण किया जायें, समीक्षा में पाया गया कि स्वीकृत 38 अटल ग्राम सेवा सदन में से 34 का कार्य प्रगतिरत है तथा 4 अप्रारंभ है, उन्होंने निर्देश दिये कि अप्रारंभ कार्यो में आ रही कठिनाईयों का निवारण कर कार्य शीघ्र शुरू कराया जायें। इसके साथ ही उन्होंने बुखारी में अटल ग्राम सेवा सदन के अधूरे कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दियें। बैठक में बताया गया कि कराहल एवं राडेप में कार्य शुरू करा दिये गये है। उल्लेखनीय है कि 38 ग्रामों में अटल ग्राम सेवा सदन के रूप में पंचायत भवन बनाये जा रहे है, इसके लिए 14 करोड 25 लाख रूपये की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदाय की गई है, इसके अंतर्गत श्योपुर विकासखण्ड में 15, कराहल में 6 और विजयपुर में 17 अटल ग्राम सेवा सदन बनाये जा रहे है। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान अंतर्गत 7 ग्रामों में 37-37 लाख रूपये की लागत से अटल ग्राम सेवा सदन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। - पीएम जनमन आंगनबाडी निर्माण की समीक्षा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा पीएम जनमन अंतर्गत स्वीकृत 58 आंगनबाडी केन्द्रों के निर्माण के संबंध में निर्देश दिये गये कि आंगनबाडी भवनों के निर्माण कार्यो में गुणावत्ता बरती जायें। इन कार्यो को शीघ्र शुरू कराया जायें, उन्होंने कहा कि कराहल में 17, विजयपुर में 26, श्योपुर में 14 एवं नगरषरिषद बडौदा अंतर्गत 01 आंगनबाडी केन्द्र का निर्माण होगा, प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्र के लिए 12-12 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।