राजगढ़(ईएमएस) जिले के विकासखंड नरसिंहगढ़ के शिक्षा विभाग अंतर्गत संकुल केंद्र जामोन्या गौप चौहान केंद्र पर शुक्रवार से कक्षा 5 वीं और 8 वीं की परीक्षा शुरू हुई जिसमें 304 विद्यार्थियों ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी l जानकारी देते हुए संकुल प्राचार्य नारायण सिंह वर्मा ने बताया कि वार्षिक परीक्षा में आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया जा रहा है l जिसमें संकुल केंद्र पर 308 विद्यार्थियों में से 304 विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा दी गई है और चार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे l संकुल प्राचार्य श्री वर्मा ने बताया कि हमारे संकुल केंद्र पर व्यवस्था पूर्ण तरीके से सुव्यवस्थित है l सभी विद्यार्थियों से परीक्षा दिलवाई जा रही है,जिसमें किसी भी प्रकार की कोई विद्यार्थी अव्यवस्था ना कर सके ऐसी शिक्षकों- शिक्षिका द्वारा व्यवस्था की गई है l सभी शिक्षक अपने-अपने कक्ष में समय पर व्यवस्थित होकर बच्चों को परीक्षा दिलवा रहे है ल - निखिल/राजगढ़ /20/2/2026