क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


- जिले में 408 महिलाओं की हुई जांच मुरैना ( ईएमएस ) | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत 19 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नूराबाद, खड़ियाहार, कैलारस, पहाड़गढ़ तथा सिविल अस्पताल सबलगढ़, जौरा और पोरसा में गर्भवती महिलाओं के लिए हेपेटाइटिस-बी जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में गर्भवती महिलाओं की जांच रैपिड कार्ड टेस्ट किट के माध्यम से की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में हेपेटाइटिस-बी जैसे गंभीर रोग की समय पर पहचान कर जन्म के 24 घंटे के भीतर नवजात शिशु को एचबीआईजी टीका लगाकर सुरक्षित करना है। शिविरों में गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। आयोजित शिविरों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नूराबाद में 70, खड़ियाहार में 30, पहाड़गढ़ में 45, सिविल अस्पताल जौरा में 55, सबलगढ़ में 92, अम्बाह में 59 तथा पोरसा में 57, इस प्रकार कुल 408 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 4 गर्भवती महिलाएं पॉजिटिव पाई गईं। भारत सरकार द्वारा हेपेटाइटिस-बी जांच शिविरों का उद्देश्य ब्लॉकवार पॉजिटिव मामलों की पहचान कर गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को समय पर टीकाकरण एवं उपचार उपलब्ध कराना है। जांच शिविरों का निरीक्षण शैलेश शर्मा, कंसल्टेंट भोपाल द्वारा किया गया।