क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। हबीबगंज थाना इलाके की एक बस्ती में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय किरण मालवीय श्याम नगर में रहती थीं और गृहणी थी। कल दोपहर अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि शुरुआती तौर पर आंशका है, कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। जुनेद / 20 फरवरी