क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


- जेल अधिकारी व कर्मचारियों को दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलत व्यवहार के बारे में दी गई जानकारी - उच्चतम न्यायालय की गाईडलाइन का पालन के निर्देश शिवपुरी(ईएमएस)। शिवपुरी की सर्किल जेल में दिव्यांग बंदियों के संबंध में उच्चतम न्यायालय दिल्ली द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करने बावत जेल मुख्यालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सर्किल जेल पर पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता गरिमा एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेल अधीक्षक रमेशचन्द्र आर्य द्वारा जेल के सभी कर्मचारियों को दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों के संबंध में अवगत कराया गया कि जेलों में उपयुक्त टॉयलेट, और चलने फिरने की सुविधाओं की कमी होती है, ऐसी स्थिति में दिव्यागंता से संबंधित चुनौतियों का उचित ढंग से प्रबंधन किस प्रकार हो इस विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दिव्यांग कैदियों को अलग-थलग रहने, खास मेडिकल केयर की कमी और विषम परिस्थितियों का सामना कैसे किया जाए, उनकी ज़रूरतों के हिसाब से सही रख-रखाव कैसे किया जाए तथा विकलांग बंदियों के साथ स्टाफ़ या दूसरे बंदियों द्वारा दुर्व्यवहार के खतरे से कैसे बचाया जाए। इस संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय नियमों में सही रहने की जगह की ज़रूरत को पूरा करने, उनके स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति संवेदनशील होकर खास उपकरण और चलने-फिरने में मदद करने वाले उपकरणों की सुलभता सुनिश्चित करने तथा हर संभव उनकी आवश्यकता का ध्यान रखते हुए सम्मानजनक व्यवहार करने की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया। डॉ जलज शर्मा एवं रविन्द्र रावत, प्रहरी द्वारा भी उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए दिये गये निर्देशों को प्रोजेक्टर के माध्यम से समस्त कर्मचारियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक रामशिरोमणी पाण्डेय, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। रंजीत गुप्ता , 20 फरवरी, 2026