ढाका (ईएमएस)। बांग्लादेश में हाल ही में हुए 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में चुने गए 43 सांसदों (एमपी) पर हत्या के मामले दर्ज हैं। यह जानकारी देश के प्रमुख नागरिक संगठन सुशासन के लिए नागरिक (शुजन) द्वारा जारी आंकड़ों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने दी है। 42 सांसद पहले से ऐसे मामलों का सामना कर चुके थे, जबकि 12 सांसदों पर पुराने और वर्तमान दोनों प्रकार के मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख राजनीतिक दलों में सबसे अधिक मौजूदा आपराधिक मामलों का प्रतिशत बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सांसदों में है, जिसने चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। बीएनपी के 50.24 प्रतिशत सांसदों पर वर्तमान में मामले चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर कट्टरपंथी बांग्लादेश जमात ए इस्लामी है, जिसके 47.07 प्रतिशत सांसदों पर मौजूदा मामले दर्ज हैं। कुल मिलाकर 142 सांसदों पर इस समय कानूनी मामले लंबित हैं, जबकि 185 सांसद अतीत में मामलों का सामना कर चुके हैं। करीब 95 सांसद ऐसे हैं, जिन पर पहले भी और वर्तमान में भी मामले दर्ज हैं। शुजन के मुख्य समन्वयक दिलीप कुमार सरकार ने ढाका में ‘नवनिर्वाचित सांसदों के हलफनामे की जानकारी का विश्लेषण’ कार्यक्रम में यह विस्तृत आंकड़ा प्रस्तुत किया है। सुबोध/२०-०२-२०२६