21-Feb-2026
...


- देर रात लगभग 2 बजे घटी घटना - घटना के बाद से वाहन चालक फरार कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल के मुड़ापार शारदा बाईपास मार्ग में ट्रैलर वाहन की चपेट में आने से एक अन्य वाहन चालक की मृत्यु हो गयी हैं। बताया जा रहा हैं की उक्त घटना देर रात लगभग 2 बजे घटित हुई। घटना पश्चात वाहन चालक फरार हो गया। उक्त घटित घटना की सुचना मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन मालिक को दी। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही वे दल बल सहित मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल चिकित्सालय के लिए रवाना किया। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद करने वार्ड नंबर 28 के पार्षद गोपाल कुर्रे ने मांग करते हुए कहा था कि इस मार्ग पर आबादी वाला क्षेत्र है भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए। 21 फरवरी / मित्तल