रायपुर(ईएमएस)। पूर्व मंत्री कवासी लखमा आगामी बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद डॉ. रमन सिंह ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा। 23 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी, 24 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा और 25 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि लखमा को सत्र में आने-जाने की सूचना सचिवालय को देनी होगी, वे अपने निवास क्षेत्र का दौरा नहीं करेंगे और “नो स्पीच” शर्त का पालन करेंगे। वे अपने मामले से संबंधित किसी भी चर्चा में भाग नहीं लेंगे। नियमों के उल्लंघन पर अनुमति तत्काल रद्द की जाएगी। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण इस पर सदन में चर्चा नहीं होगी। सत्यप्रकाश(ईएमएस)21 फरवरी 2026