- कई घरों से 700 लीटर अवैध शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार राजगढ़(ईएमएस) जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के सांसी बाहुल्य गांव हुलखेड़ी में शनिवार सुबह 3 बजे पुलिस ने कार्रवाई की। जिले के 8 थानों के संयुक्त पुलिस बल ने दबिश देकर शराब माफिया को पकड़ा। इस दौरान मौके से 700 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (IPS) के निर्देश पर नरसिंहगढ़ एसडीओपी नेहा गौर ने इस अभियान का नेतृत्व किया। इस कार्रवाई में थाना बोड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत, सब इंस्पेक्टर राहुल सेंधव, थाना प्रभारी पचोर शंकुतला बामनिया, थाना प्रभारी करनवास कर्मवीर सिंह सहित पचोर, करनवास, नरसिंहगढ़, कुरावर, मलावर, खुजनेर और शहर ब्यावरा थानों का संयुक्त बल भी शामिल था। - कई घरों से 700 लीटर अवैध शराब जब्त सुबह 3 बजे से 8 बजे तक चली इस दबिश के दौरान विभिन्न घरों से लगभग 500 लीटर अंग्रेजी शराब की पेटियां और 200 लीटर देशी शराब के क्वाटर व बोतलें जब्त की गईं। गांव के 5 प्रमुख शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।-निखिल/राजगढ़/21/2/2026