क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


- पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार बस्ती (ईएमएस)। रूधौली थाना क्षेत्र के कथकपुरवा निवासी अबुसमा पुत्र मो. अमीन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर होटल में जबरिया खाना खाने, धमकी देने, दुकान में आग लगा देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। एसपी को दिये पत्र में अबुसमा ने कहा है कि वह कथकपुरवा चौराहे पर वह पिछले 4 वर्षो से के.जी.एम. नाम से एक होटल चलाता है। गत 15 फरवरी को मोबाइल नम्बर 6393031096 से शाम को खाने के लिये फोन आया लेकिन फोन पर गाली गुप्ता बदतमीजी किया। उसके बाद लगभग 8.30 बजे रक्साकलॉ से चार लोग परबेज, मुसीर, मझौआ के शुभम एवं दानोकुईया के रिजवान अहमद आदि आये। होटल पर खाना खाया उसके बाद हाथापाई व गाली गुप्ता देने लगे। उसी में से एक ने कट्टा निकालकर धमकी दिया की हट जा नहीं तो जान से मार दूँगा और होटल में आग लगा दूँगा, कह कर चले गये । अबुसमा ने 112 पर घटना की सूचना दिया। पुलिस आई, पूछताछ किया, उसने लिखित तहरीर थाने पर दिया और होटल एवं जानमाल की सुरक्षा दोषियों खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग किया। 17 फरवरी की रात में लगभग 3.30 बजे के करीब दुकान में आग लगा दिया गया। इसकी भी सूचना 112 नम्बर पर दिया गया। इसके बाद रुधौली पुलिस ने अज्ञात लोगों के नाम से मुकदमा पंजीकृत किया जबकि उसने नाम के साथ तहरीर दिया था। पुलिस ने कोई गिरफ्तारी भी नहीं किया। अबुसमा ने मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की मांग किया है। ईएमएस/21/02/26