क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


- उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मयोगियों का किया सम्मान एक दिन में 600 से अधिक नागरिकों तक पहुंचाया बीमा सुरक्षा कवच गुना (ईएमएस) गुना/अशोकनगर - अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि गुना डाक संभाग ने अशोंकनगर के होटल अग्रवाल पैलेस में सुरक्षा से समृद्धि अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री आरएस रघुवंशी निदेशक डाक सेवाएं भोपाल रहे,। गौरतलब हैं कि डाक विभाग की सबसे महत्वपूर्ण योजना डाक जीवन बीमा , इस योजना के तहत नागरिकों का जीवन बीमा किया जाता हैं इस बीमा में देश ने प्रचलित सभी बीमा योजनाओं से ज्यादा बोनस दिया हैं। इसी योजना के तहत गुना एवं अशोकनगर जिले के डाक कर्मियों ने दिनांक 20 फरवरी को सिर्फ एक दिन में दोनो जिलों के 600 से अधिक नागरिकों को लगभग 40 करोड़ का बीमा कर 82 लाख से अधिक का प्रीमियम अर्जित किया हैं , श्री चतुर्वेदी ने बताया कि मध्यप्रदेश के डाक संभाग के मुखिया श्री विनीत माथुर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल भोपाल के आदेशानुसार एवं निदेशक डाक सेवाएं श्री आरएस रघुवंशी जी के मार्गदर्शन में ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला गुना डाक संभाग मध्य प्रदेश का चौथा डाक संभाग बनकर, एक विशिष्ट पहचान बनाई हैं। मैदानी अमले की मेहनत एवं अधीक्षक डाकघर गुना के कुशल नेतृत्व का परिणाम, डाक सेवा जन सेवा के मूल मंत्र को चरितार्थ कर यह ऐतिहासिक कार्य हुआ हैं , कम प्रीमियम ओर अधिक सरकारी गारंटी बाला बोनस बाली यह योजना डाक विभाग के अटूट विश्वास के साथ आमजन लाभ उठा सकते हैं। कार्यकम के मुख्य अतिथि श्री आरएस रघुवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, गुना डाक विभाग की सभी टीम को बधाई देते हुए आशा जताई कि डाकविभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश की आम जनता को मिले ऐसे प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मयोगियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राची त्रिवेदी शिकायत निरीक्षक ने किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्याम रघुवंशी उप संभागीय निरीक्षक अशोकनगर ने किया आभार राहुल जैन उप संभागीय प्रमुख गुना मध्य ने किया। कार्यक्रम में गुना एवं अशोकनगर जिले के सैकड़ों डाक कर्मी उपस्थिति रहे। -सीताराम नाटानी ईएमएस