क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


जबलपुर,(ईएमएस)। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन और विशेष उपस्थिति में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले अपने असली नायकों स्वच्छता मित्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जबलपुर नगर निगम द्वारा अल्ट्रा सफाई समिति के सहयोग से एक गरिमामय स्वास्थ्य एवं सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। संभाग क्रमांक 06 के मनमोहन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम की सबसे खास बात इसकी जीरो वेस्ट कार्यप्रणाली रही, जिसने पर्यावरण संरक्षण का एक नया मानक पेश किया। इस विशेष शिविर में 200 से अधिक स्वच्छता मित्रों का प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम द्वारा गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच के तुरंत बाद उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और निगम के उच्च अधिकारियों ने सफाई मित्रों के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और सुरक्षा किट प्रदान कर सम्मानित किया। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार और स्वास्थ्य प्रभारी श्रीमती रजनी कैलाश साहू के मार्गदर्शन में यह आयोजन पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रहा। निगमायुक्त ने बताया कि शिविर में प्लास्टिक, डिस्पोजल, प्लेट या पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहा। आयोजन स्थल पर ही कचरे के तत्काल प्रसंस्करण की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव,ब्रांड एम्बेसडर सुश्री मधु यादव, आराध्य तिवारी आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / शहबाज/ 21 फरवरी 2026