क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कैंट थानांतर्गत एक व्यक्ति के खाते से अचानक 1 लाख 60 हजार रुपए पर किसी साइबर ठग ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में पीडि़त गली नंबर 17 निवासी 39 वर्षीय आशीष कुमार कनौजिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आशीष ने पुलिस को बताया कि उसने नवंबर 2025 मेंं इंडसेंड बैंक की तिलहरी शाखा में खाता खुलवाया था। वह अपने मोबाइल के माध्यम से खाते मेंं राशि डालता और जमा करता था। 3 फरवरी 2026 की सुबह 11 बजे मोबाइल स्टेटमेंट चैक करने पर उसे पता चला कि 31 जनवरी 2026 को उसके खाते से 1 लाख 60 हजार रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हुए हैं। रुपए निकालने के संबंध में आटीपी भी नहीं आया। किसी आरोपी द्वारा छल पूर्वक धोखाधड़ी कर उसके खाता से 1 लाख 60 हजार रूपये निकाल लिये गये। जांच पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / शहबाज/ 21 फरवरी 2026