भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर उसे फोन और मैसेज कर परेशान करना एक मनचले को मंहगा पड़ गया। किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालो को दी। इसके बाद छात्रा के भाई और भाभी ने योजना बनाकर मनलचे को मिलने के बहाने बुलवाया और सरेराह उसकी जमकर जुतमपैजार करते हुए पिटाई लगा दी। इकसे बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार छोला मंदिर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा है। आरोपी अनुराग दुबे से उसकी पूर्व से पहचान थी, लेकिन बाद में उसका व्यवहार बदला देख छात्रा ने उससे दुरियां बना ली थी। इसके बाद वह लंबे समय से छात्रा को मैसेज कर परेशान करने लगा। इतना ही नही अनुराग फोन कर उस पर बात करने का दबाव बनाता और स्कूल व कोचिंग आते-जाते समय उसका पीछा कर तंग करता था। आरोपी की लगातार बढ़ती करतूतो से परेशान छात्रा आखिरकार हिम्मत कर सारी बात अपने बड़े भाई और भाभी को बता दी। इसी बीच आरोपी ने मिलने का दबाव बनाया। तब भाई ने छात्रा से कहा की वह आरोपी को मिलने के लिए आने का कहे। जब आरोपी बताये गये समय शुक्रवार देर शाम को तय स्थान पर पहुंचा तब वहॉ पहले से मौजूद छात्रा के भाई और भाभी ने उसकी सरेराह पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया गया है कि पीड़िता नाबालिग के परिवार वालो ने पारिवारिक कारणो के चलते अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने से इंकार किया जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 की कार्रवाई की है। जुनेद / 21 फरवरी