भोपाल(ईएमएस)। गॉधी नगर थाना इलाके में स्थित आईटी पार्क में माली का काम करने वाले एक वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे का बताया गया है, उस सयम वह गार्डन के करीब एक कोने में दीवार के सहारे लघुशंका करने गए थे। वह यहां पहले एक खुले पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। हालांकि उन्हें फौरन ही इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहॉ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मलखान सिंह (60) आईटी पार्क में माली की नौकरी करते थे। दोपहर के समय पेड़ो को पानी देने के बाद करीब 12 बजे एक कोने में पेशाब करने पहुंचे। वहॉ बिजली का एक तार पहले से टूटा और खुला पड़ा था। उसकी चपेट में आते ही मलखान को करंट का तगड़ा झटका लगा और वह बुरी तरह झुलस कर वहीं पर बेसूध होकर गिर पड़े। जल्द ही एक साथी ने उन्हें झुलसी हालत में जमीन पर पड़ा देखा और अन्य कर्मचारियों की मदद से फौरन ही इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। वहॉ कुछ देर चले इलाज के बाद उन्होनें दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला कायम कर शव को शनिवार पीएम के बाद परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 21 फरवरी