नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में अब गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में तापमान बढ़ेगा। दिल्ली में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में गर्मी बढ़ने लगी है। आलम यह कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। यह सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इस हफ्ते के अंत तक हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है जिससे पलूशन कम होने की उम्मीद है। आईएमडी का अनुमान है कि अब समूचे उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 22 से लेकर 27 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। 22 फरवरी को दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके बाद 23 और 24 फरवरी को हवा की स्पीड में कमी देखी जाएगी। इन दोनों ही दिन हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 25 फरवरी से हवा की स्पीड में बढ़ोतरी देखी जाएगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/फरवरी/2026