ग्वालियर ( ईएमएस ) । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दिनांक 24 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव आंदोलन की तैयारियों एवं ग्वालियर से कांग्रेसजनों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर जिला कांग्रेस कमेटी की साधारण सभा की बैठक शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर आयोजित की गई। बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ तीखा रोष व्यक्त किया गया। इसी तारतम्य में आज दिनांक 22 फरवरी को कांग्रेस पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की गर्इ है। बैठक में सभी कांग्रेसजनों शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के 6 माह के सफल कार्यकाल पर हार फूल माला पहनाकर बधाई दी। बैठक के अंत में 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा से विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के ताऊ जी के निधन पर कांग्रेस जनो दो मिनट को मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।