क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। यूपी के वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटावर घाट पर बीती शाम बुआ के दाह संस्कार में गए भतीजे अजीत कुमार पटेल (19) और दोस्त हर्ष पटेल उर्फ तनु (15) की नहाते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई। रोहनिया पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखोरों ने कुछ ही देर बाद दोनों के शव बरामद किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक परमानंदपुर निवासी अजीत पटेल की बुआ अमरा अखरी के बंदेपुर निवासी बलंवती देवी का निधन हो गया था। सूचना पर अजीत अपने पड़ोसी दोस्त हर्ष पटेल को भी बेटावर घाट पर दाह संस्कार में ले गए। दाह संस्कार के बाद अजीत और हर्ष दोनों गंगा में नहाने लगे। घाट पर लोगों ने मना किया कि आगे गहरा पानी है, ज्यादा दूर नहीं जाना और किनारे ही नहाओ। इससे इतर दोनों दोस्त एक साथ नहाने लगे। अचानक हर्ष गहरे पानी में डूबने लगा। अजीत उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा तो वह भी गहरे पानी में समा गया। दोनों डूब गए। लोगों ने छलांग लगाई, लेकिन तब तक दोनों समा चुके थे। नंदूपुर निवासी धीरज पटेल ने रोहनिया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हर्ष का शव निकाला। कुछ ही देर बाद एनडीआरएफ ने अजीत का भी शव बाहर निकाला। जितेन्द्र 21 फरवरी 2026