क्षेत्रीय
21-Feb-2026
...


- भजनों की अमृत वर्षा करेंगे कोलकाता के गायक - फाग महोत्सव में उमड़ेगा आस्था का सैलाब; जयशंकर चौधरी बनवारी बिखेरेंगे सुरों की छटा :: इंदौर (ईएमएस)। शहर के खाटू श्याम भक्तों द्वारा एमआर-10 रोड स्थित दिव्य शक्ति पीठ पर रविवार, 22 फरवरी को श्री श्याम फाग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री श्याम मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक जयशंकर चौधरी बनवारी अपनी पूरी टीम के साथ सुरों की गंगा बहाएंगे। गिरधर महल के संचालक प्रद्युम्न सिंघल को इस दिव्य आयोजन का मुख्य यजमान मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रमुख दिनेश शर्मा बालाजी, मनोज चितलांगिया एवं गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि आज शाम 6:15 बजे से आयोजित इस महोत्सव में गायक जयशंकर चौधरी अपने विश्वविख्यात भजनों ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...’ और ‘दुनिया चले ना श्रीराम के बिना....’ के माध्यम से भक्तों को भावविभोर करेंगे। गौरतलब है कि इंदौर में पहली बार इतने वृहद स्तर पर ढप-चंग का पारंपरिक धमाल और फूलों की होली का विशेष आकर्षण भक्तों के लिए उपलब्ध होगा। :: दिग्गजों की उपस्थिति में होगा उत्सव :: मंडल के जयप्रकाश इंदौरिया के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला और निगम सभापति मुन्नालाल यादव आदि सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, दिनेश मित्तल, विष्णु बिंदल और नारायण अग्रवाल सहित कई गणमान्य जन बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। :: 56 भोग और इत्र वर्षा होगी मुख्य आकर्षण :: महोत्सव के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी श्याम चैतन्य पुरी के सानिध्य में बाबा श्याम का मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पावन ज्योत, 56 भोग, इत्र वर्षा और सुगंधित फूलों की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंडल के आशीष शर्मा और विक्की शर्मा ने बताया कि भजन संध्या में प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा, परंतु बैठक व्यवस्था पहले आएं-पहले पाएं के आधार पर सुनिश्चित की गई है। महोत्सव की भव्यता को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रकाश/21 फरवरी 2026