राज्य
21-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) के अध्यक्ष का चुनाव 15 मार्च को होगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि चुनाव हेतु नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र जैन पूर्व न्यायाधीश द्वारा जारी विस्तृत चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नगर में स्थापित मंदिरों के अधिकृत पदाधिकारियों से प्राप्त 728 प्रतिनिधियों की प्रारंभिक मतदाता सूची एवं विस्तृत चुनाव कार्यक्रम का प्रकाशन आज शनिवार 21 फरवरी को मुख्य चुनाव कार्यालय एस 118 यशवंत प्लाजा पर दोपहर 12:00 बजे किया गया। मतदाता सूची का अवलोकन 25 फरवरी तक दोपहर 12 से 4:00 तक किया जा सकेगा एवं इसी अवधि में लिखित में प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियां भी मय दस्तावेज स्वीकार की जाएंगी। आपत्तियों का निराकरण 26 फरवरी को किया जाएगा एवं 27 फरवरी को दोपहर12 से 4 बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कार्यालय पर किया जाएगा। 28 फरवरी से 2 मार्च तक दोपहर 12 से 4:00 तक नामांकन फॉर्म प्राप्त एवं जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 3 मार्च को होगी एवं 5 मार्च को प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कार्यालय पर किया जाएगा। आवश्यक होने पर 15 मार्च को दोपहर 11:00 से 4:00 बजे तक एमजी रोड स्थित उदासीन आश्रम में अध्यक्ष के चुनाव हेतु मतदान होगा एवं एवं उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना की जाकर निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि चुनाव निष्पक्षता से हो सके इस हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी ने 14 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की घोषणा की है जिनमें पूर्व डीएसपी डीके जैन, एडवोकेट अभय कुमार जैन, एडवोकेट वीरेंद्र जैन, एडवोकेट पूजा जैन आदि हैं। आनंद पुरोहित/ 21 फरवरी 2026