21-Feb-2026
...


- ग्राम पथरिया जाट में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का भव्य समापन, राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश सागर (ईएमएस)। ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन संस्था इन्फिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (छात्र एवं छात्रा इकाई), ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज सागर (छात्रा इकाई) तथा महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (मुक्त इकाई) सागर के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 21 फरवरी 2026 तक ग्राम पथरिया जाट में संस्था चेयरपर्सन डॉ सुधा मलैया जी के संरक्षण में आयोजित किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साह, ऊर्जा और सामाजिक चेतना के साथ संपन्न हुआ। शिविर के समापन सत्र के मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ. लता वानखेड़े (सांसद जिला सागर) रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर. सी. प्रजापति (रा से यों जिला संघठक, जिला सागर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की को-चेयरपर्सन आदरणीय श्रीमती रति मलैया जी ने की। अपने उद्बोधन में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व, युवा शक्ति और एनएसएस की भूमिका पर विस्तार से विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “युवा ही देश की वास्तविक शक्ति हैं। समाज सेवा के माध्यम से नेतृत्व, अनुशासन और संवेदनशीलता का विकास होता है। एनएसएस जैसे मंच युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।” संस्था प्राचार्य डॉ नवदीप कौर सलूजा एवं डॉ अनु फौजदार, रा से यों कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मो. अशफ़ाक सिद्दीकी, अब्दुल तबरेज मंसूरी, साक्षी ठाकुर एवं गैब्रिएला लिंकन के मार्गदर्शन में शिविर का सफल संचालन हुआ। सात दिवसीय विशेष शिविर शिविर संचालक अमित चौरसिया के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिविर संचालक अमित चौरसिया जी द्वारा प्रभावी रूप से किया गया तथा आभार स्वयंसेविका श्रीमती करिश्मा गुप्ता ने व्यक्त किया। समापन अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर से दो सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों के रूप में ओम मिश्रा एवं अनु कुशवाहा को शिविर का सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे और उन्होंने सात दिवसीय विशेष शिविर के अनुभवों को साझा करते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ग्राम पथरिया जाट में आयोजित यह शिविर सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, शिक्षा और जनसहभागिता की दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना सेवकों के साथ सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही। निखिल सोधिया/ईएमएस/21/02/2026