शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, फाल्गुन शुक्ल पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोद्रय पश्चिमे तिथि, षष्ठी, सोमवासरे, भरणी नक्षत्रे, वृण योगे, तैतिल करणे, मेष की चंद्रमा, होलाष्टक प्रारंभ, व्यास रावी संतुलन त्रिपुस्कर, पंचाग प्रवेश, व्यापार, तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, जिद्दी-हठी, ट्रांसपोर्टर, बिल्डर, बाडी निर्माता, धनी-मानी, गुणवान होगा। मेष राशि :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यवृत्ति में सुधार तथा कार्य में ध्यान दें। वृष राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, दैनिक कार्यगति अनुकूल बनेगी ध्यान दें। मिथुन राशि :- इष्ट मित्र से हर्ष, दैनिक कार्यगति में सुधार, समय का ध्यान रखें। कर्क राशि :- विशेष परिवर्तन स्थिगित रखें, प्रयास करने पर थोड़ी सफलता मिलेगी। सिंह राशि :- सामाजिक कार्य में हर्ष-उल्लास, स्त्री वर्ग से सुख, भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। कन्या राशि :- आशानुकूल सफलता से हर्ष, कार्यवृत्ति में सुधार की मनोवृत्ति होगी। तुला राशि :- अशुद्ध गोचर रहने से उत्साहहीनता बनेगी, असमर्थता से असमंजस का वातावरण बनेगा। वृश्चिक राशि :- इष्ट मित्रों से लाभ, बिगड़े कार्य बनेंगे, भाग्य प्रबल होगा, कार्य बनेंगे। धनु राशि :- मनोवृत्ति संवेदनशील रहेगी, हर्ष-उल्लास का वातावरण रहेगा। मकर राशि :- विशेष कार्य बिगड़ेंगे तथा किसी विवाद व झगड़े से बचें, कार्य करें। कुंभ राशि :- अकारण ही मन उदासीन बना रहेगा, चिंता होगी, सफलता के साधन बनेंगे। मीन राशि :- दैनिक कार्यगति अनुकूल, चिन्ता में कमी, धन प्राप्ति के साधन बनेंगे। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका