जयपुर,(ईएमएस)। राजस्थान में एसआईआर का काम पूरा हो गया है और शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिसमें कुल 5,15,19,929 मतदाता हैं। अधिकारियों के मुताबिक अंतिम सूची में राज्य की 199 विधानसभा सीट के लिए सभी नाम दर्ज किए गए हैं। मसौदा सूची और अंतिम प्रकाशन के बीच मतदाताओं की संख्या में 10,48,605 (2.08 फीसदी) की शुद्ध बढ़ोतरी हुई है। कुल मतदाताओं में से 2,69,57,881 पुरुष और 2,45,61,486 महिला हैं। समीक्षा अवधि के दौरान लिंगानुपात 909 से सुधारकर 911 हो गया है। इसमें 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या में भी 4,35,061 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से 21 फरवरी 2026 के बीच सम्पन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना और प्रविष्टियों में संशोधन एक सतत प्रक्रिया है और यह निरंतर जारी रहती है। सिराज/ईएमएस 22फरवरी26