राज्य
22-Feb-2026
...


- केंद्रीय समिति के सदस्य 25 लाख के इनामी देवजी ने अपने साथी 16 नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया जगदलपुर (ईएमएस)। नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और केंद्रीय समिति के सदस्य 25 लाख के इनामी देवजी ने अपने साथी 16 नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है । देवजी मूल रूप से करीमनगर जिले के निवासी बताए जाते हैं, और लंबे समय से नक्सली संगठन की केंद्रीय गतिविधियों में सक्रिय थे। करीब आठ महीने पहले ही उन्हें संगठन का महासचिव बनाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कैडराें को अगले एक-दो दिनों में अधिकारिक रूप से पेश किया जाएगा । बता दें कि 31 मार्च तक नक्सलवाद काे खत्म करने के लिए सुरक्षाबल बाकी बचे नक्सली कैडराें की घेराबंदी कर रहे हैं । लगातार मुठभेड़ों और प्रमुख नेताओं के आत्मसमर्पण से नक्सलवाद अब अंतिम चरण में पहुंचता दिख रहा है। नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य नक्सली कमांडर देवजी के आत्मसमर्पण पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बसव राजू के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद देवजी बड़ा नक्सली कैडर था, जिसने तेलंगाना में आत्मसमर्पण कर दिया है, ऐसी सूचना मिली है। कुछ नाम और शेष हैं, जो निष्क्रिय है, उन्हें भी आत्मसमर्पण करवाया जाएगा। उन्हाेने कहा कि बाकी बचे सभी नक्सली मुख्य धारा से वो जुड़े, इसमें काम किया जा रहा है। सुधीर जैन /चंद्राकर/22 फरवरी 2026