नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के आदर्श नगर में एक चार मंजिला इमारत की स्टिल्ट पार्किंग में आग लगने के बाद एलपीजी सिलेंडर फटने से 13 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन पुलिसकर्मी और तीन दमकल विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आग लगने और सिलेंडर फटने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र के मजलीस पार्क में एक चार मंजिला इमारत के स्टिल्ट पार्किंग में आग लगी। सूचना पर पुलिस औ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिसमें 13 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 पुलिसकर्मी और 3 फायर ब्रिगेड के कर्मचारी शामिल है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। घटना सुबह 9 बजे की है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आग सुबह करीब 9 बजे चार मंजिला इमारत के स्टिल्ट फ्लोर पर लगी, जहां रैक पर घरेलू सामान रखा हुआ था और एक कार खड़ी थी। जैसे ही जमीनी स्तर पर आग की लपटें देखी गईं, निवासी अपने घरों के बाहर इकट्ठा हो गए। घायलों में दिल्ली पुलिस के आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के तीन कर्मी शामिल हैं, जिसमें पीसीआर में तैनात एक उप-निरीक्षक, एक सहायक उप-निरीक्षक और एक कांस्टेबल हैं। अग्निशमन विभाग के तीन अधिकारी भी घायल हुए, जिसमें लीडिंग फायरमैन सुरेश बहल (56), फायर ऑपरेटर वेद प्रकाश (45) और फायर ऑपरेटर सीताराम (30)। कुल 13 लोग घालय हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस आग लगने के कारण और उन परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिनके कारण सिलेंडर में विस्फोट हुआ। पुलिस के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। घटना की जांच की जा रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/22/फरवरी/2026